इन पर लागू होता है: Office 365 for professionals and small businesses, Office 365 for enterprises, Live@edu
पिछला संशोधित विषय: 2012-10-31
प्राप्तकर्ता और डोमेन सेटिंग प्रबंधित करने और रिपोर्ट जेनरेट करने या समस्या निवारण में मदद करने के लिए क्लाउड-आधारित संगठनों के व्यवस्थापक Windows प्रबंधन फ़्रेमवर्क में Windows दूरस्थ प्रबंधन (WinRM) के साथ Windows PowerShell का उपयोग कर सकते हैं. यहाँ इन व्यवस्थापकों के लिए उपलब्ध cmdlets का त्वरित वर्णन दिया गया है. आप इस विषय में आगे वर्णित अनुसार, आदेश पंक्ति पर अलग-अलग cmdlets का उपयोग करने के बारे में अधिक मदद प्राप्त कर सकते हैं.
नोट सभी संगठनों में सभी cmdlets या सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हैं.
Windows PowerShell को स्थापित और कॉन्फ़िगर करने और सेवा से कनेक्ट होने का तरीका जानने के लिए, Windows PowerShell का उपयोग करें देखें.
वर्तमान में, Exchange Online व्यवस्थापक निम्न cmdlets का उपयोग कर सकते हैं. cmdlets को पहले प्रबंधन क्षेत्र और फिर ऑब्जेक्ट प्रकार के अनुसार समूहीकृत किया जाता है.
प्राप्तकर्ता ऑब्जेक्ट देखने, बनाने, कॉन्फ़िगर करने और हटाने के लिए इन cmdlets का उपयोग करें.
अगर आपके पास एक Microsoft Office 365 ई-मेल संगठन है, तो आपको नए मेलबॉक्स को लाइसेंस असाइन करने होंगे अन्यथा अतिरिक्त समयावधि समाप्त होने पर उन्हें अक्षम कर दिया जाएगा. अधिक जानकारी के लिए, नए मेलबॉक्सों को Microsoft Online Services लाइसेंस असाइन करें देखें.
मेलबॉक्स देखने, बनाने, हटाने और कॉन्फ़िगर करने के लिए इन cmdlets का उपयोग करें.
| Cmdlet | विवरण |
|---|---|
| Get-Mailbox | क्लाउड-आधारित मेलबॉक्स के बारे में जानकारी देखें. |
| New-Mailbox | अपने संगठन में एक नया उपयोगकर्ता बनाएँ जिसके पास क्लाउड-आधारित ई-मेल सेवा में मेलबॉक्स है. |
| Remove-Mailbox | मेलबॉक्स हटाएँ. |
| Get-RemovedMailbox | वे हटाए गए मेलबॉक्स देखें जिन्हें पुनर्प्राप्त नहीं किया जा सकता. |
| Set-Mailbox | मौजूदा मेलबॉक्स की सेटिंग परिवर्तित करें. |
| Undo-SoftDeletedMailbox | यह cmdlet केवल शैक्षणिक संस्थाओं के लिए Microsoft Live@edu और Microsoft Office 365 के लिए उपलब्ध है.हटाया गया मेलबॉक्स पुनर्प्राप्त करने के लिए Undo-SoftDeletedMailbox cmdlet का उपयोग करें. मेलबॉक्स को केवल हटाए जाने के 30 दिनों के भीतर पुनर्प्राप्त किया जा सकता है. |
वर्तमान में Exchange Online व्यवस्थापकों के लिए उपलब्ध Cmdlets
वितरण समूहों, जिन्हें कभी-कभी "सार्वजनिक समूह" कहते हैं और सुरक्षा समूह वितरण समूहों को देखने, बनाने, हटाने और कॉन्फ़िगर करने के लिए इन cmdlets का उपयोग करें. वितरण समूह, जिसे एक सार्वजनिक समूह भी कहते हैं, किसी साझा पता पुस्तिका में दिखाई देने वाले दो या अधिक लोगों का संग्रह है. अधिक जानकारी के लिए, Distribution Groups देखें.
| Cmdlet | विवरण |
|---|---|
| Get-DistributionGroup | निर्दिष्ट वितरण समूहों के बारे में जानकारी देखें या अपनी साझा पता पुस्तिका में संग्रहीत वितरण समूहों की सूची पुनर्प्राप्त करें. वितरण समूहों को कभी-कभी "सार्वजनिक समूह" कहते हैं. |
| New-DistributionGroup | वितरण समूह बनाएँ. |
| Remove-DistributionGroup | वितरण समूह को हटाएँ. |
| Set-DistributionGroup | किसी मौजूदा वितरण समूह के गुण परिवर्तित करें. |
| Add-DistributionGroupMember | किसी मौजूदा वितरण समूह में प्राप्तकर्ता जोड़ें. |
| Get-DistributionGroupMember | किसी मौजूदा वितरण समूह के सदस्य देखें. |
| Remove-DistributionGroupMember | किसी वितरण समूह की सदस्यता से किसी प्राप्तकर्ता को हटाएँ. |
| Update-DistributionGroupMember | किसी वितरण समूह की वर्तमान सदस्यता को अधिलेखित करें. |
| Get-Group | अपने संगठन में सभी वितरण समूहों, सुरक्षा समूहों और भूमिका समूहों को देखें. |
| Set-Group | उस समूह के गुणों को परिवर्तित करें जिसे आप अन्यथा Set-DistributionGroup cmdlet के साथ परिवर्तित नहीं कर सकते. |
वर्तमान में Exchange Online व्यवस्थापकों के लिए उपलब्ध Cmdlets
अपने संगठन में गतिशील वितरण समूहों को देखने, बनाने, हटाने और कॉन्फ़िगर करने के लिए इन cmdlets का उपयोग करें. किसी नियमित वितरण समूह की स्थायी सदस्यता के विपरीत, प्रत्येक बार समूह को संदेश भेजे जाने पर गतिशील वितरण समूह के लिए सदस्यता सूची का परिकलन किया जाता है. यह परिकलन आपके द्वारा समूह बनाते समय परिभाषित किए जाने वाले फ़िल्टर और शर्तों के आधार पर किया जाता है. अधिक जानकारी के लिए, गतिशील वितरण समूह देखें.
| Cmdlet | विवरण |
|---|---|
| Get-DynamicDistributionGroup | किसी मौजूदा गतिशील वितरण समूह पर सेटिंग देखें. |
| New-DynamicDistributionGroup | कोई गतिशील वितरण समूह बनाएँ. |
| Remove-DynamicDistributionGroup | कोई गतिशील वितरण समूह हटाएँ. |
| Set-DynamicDistributionGroup | किसी मौजूदा गतिशील वितरण समूह के गुणों को परिवर्तित करें. |
वर्तमान में Exchange Online व्यवस्थापकों के लिए उपलब्ध Cmdlets
बाहरी संपर्कों को देखने, बनाने, हटाने और कॉन्फ़िगर करने के लिए इन cmdlets का उपयोग करें. बाहरी संपर्क आपके संगठन से बाहर के लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं जो आपके संगठन की पता पुस्तिका में प्रदर्शित किए जा सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए, पता पुस्तिका में बाहरी संपर्क देखें.
| Cmdlet | विवरण |
|---|---|
| Get-MailContact | किसी निर्दिष्ट बाहरी संपर्क या संपर्कों के बारे में जानकारी देखें. |
| New-MailContact | किसी बाहरी संपर्क के लिए एक साझा पता पुस्तिका प्रविष्टि बनाएँ. |
| Remove-MailContact | साझा पता पुस्तिका से कोई संपर्क हटाएँ. |
| Set-MailContact | किसी मौजूदा बाहरी संपर्क की सेटिंग परिवर्तित करें. |
| Get-Contact | निर्दिष्ट संपर्कों के बारे में जानकारी देखें या अपनी साझा पता पुस्तिका में संग्रहीत संपर्कों की सूची पुनर्प्राप्त करें. |
| Set-Contact | किसी मौजूदा संपर्क के गुण परिवर्तित करें. नोट: अगर आप किसी संपर्क को ईमेल भेजने में समर्थ होना चाहते हैं, तो *-MailContact cmdlets का उपयोग करें. |
वर्तमान में Exchange Online व्यवस्थापकों के लिए उपलब्ध Cmdlets
मेल उपयोगकर्ताओं को देखने, बटाने और कॉन्फ़िगर करने के लिए इन cmdlets का उपयोग करें. मेल उपयोगकर्ता का आपके संगठन में खाता है, लेकिन मेलबॉक्स नहीं है. इसके बजाय, मेल उपयोगकर्ता को बाहरी ई-मेल पते पर ई-मेल प्राप्त होती है. अधिक जानकारी के लिए, मेल उपयोगकर्ता बनाएँ देखें.
| Cmdlet | विवरण |
|---|---|
| Get-MailUser | अपने संगठन में मेल उपयोगकर्ताओं के बारे में जानकारी देखें. |
| New-MailUser | अपने संगठन में नया मेल उपयोगकर्ता बनाएँ. |
| Remove-MailUser | मौजूदा मेल उपयोगकर्ता को हटाएँ. |
| Set-MailUser | मौजूदा मेल उपयोगकर्ता की सेटिंग परिवर्तित करें. |
वर्तमान में Exchange Online व्यवस्थापकों के लिए उपलब्ध Cmdlets
| Cmdlet | विवरण |
|---|---|
| Get-LinkedUser | लिंक किए उपयोगकर्ता खाते के बारे में जानकारी देखें. लिंक किए उपयोगकर्ता खातों का उपयोग हाइब्रिड परिनियोजन परिदृश्यों में सत्यापन के लिए और Exchange प्राप्तकर्ता प्रबंधन वेब सेवाओं के साथ किया जाता है. आपके संगठन में उपयोगकर्ता को किसी बाहरी उपयोगकर्ता या प्रमाणपत्र से लिंक किया जा सकता है. |
| Set-LinkedUser | लिंक किए उपयोगकर्ता खाते के गुण परिवर्तित करें. |
| Get-SecurityPrincipal | अपने संगठन में सुरक्षा खातों को सूचीबद्ध करें. सुरक्षा खाते, उपयोगकर्ता या सुरक्षा समूहों जैसे निकाय हैं जिन्हें अनुमतियाँ और उपयोगकर्ता अधिकार असाइन किए जा सकते हैं. |
| Get-Recipient | अपने संगठन के सभी प्रकार के ई-मेल-सक्षम ऑब्जेक्ट के बारे में जानकारी देखें. प्राप्त परिणामों में मेलबॉक्स, मेल उपयोगकर्ता, संपर्क, वितरण समूह और गतिशील वितरण समूह शामिल हैं. |
| Get-User | अपने संगठन में मेलबॉक्स और मेल उपयोगकर्ताओं के बारे में जानकारी देखें. |
| Set-User | किसी मौजूदा मेलबॉक्स या मेल उपयोगकर्ता के गुणों को परिवर्तित करें. |
| New-MailMessage | ई-मेल संदेश बनाएँ और ई-मेल संदेश को उपयोगकर्ता के मेलबॉक्स के ड्राफ़्ट फ़ोल्डर में रखें. |
| Test-MAPIConnectivity | यह सत्यापित करने के लिए परीक्षण करें कि निर्दिष्ट मेलबॉक्स MAPI प्रोटोकॉल का उपयोग करके कनेक्ट कर सकता है, जिसका उपयोग Microsoft Office Outlook द्वारा किया जाता है. |
वर्तमान में Exchange Online व्यवस्थापकों के लिए उपलब्ध Cmdlets
कॉमा सेपरेटेड मान (CSV) फ़ाइल का उपयोग करके बड़ी संख्या में नए मेलबॉक्स का प्रावधान करने के लिए इन cmdlets का उपयोग करें. अधिक जानकारी के लिए, CSV फ़ाइल के साथ नए Exchange Online उपयोगकर्ताओं को आयात करें देखें.
| Cmdlet | विवरण |
|---|---|
| Get-ProvisioningRequest | वर्तमान प्रावधान अनुरोध के बारे में स्थिति जानकारी देखें. प्रावधान अनुरोध CSV फ़ाइल में निर्दिष्ट उपयोगकर्ताओं के लिए नए क्लाउड-आधारित मेलबॉक्स बनाता है. |
| New-ProvisioningRequest | किसी CSV फ़ाइल में पहचाने गए उपयोगकर्ताओं के बैच के लिए नया बल्क प्रावधान अनुरोध सबमिट करता है. CSV फ़ाइल की जाँच की जाती है और अगर वह सफलतापूर्वक सत्यापित हो जाती है, तो एक प्रावधान अनुरोध रोकी गई स्थिति में बनाया जाता है. आप Start-ProvisioningRequest cmdlet का उपयोग करके प्रावधान प्रक्रिया प्रारंभ करते हैं. |
| Remove-ProvisioningRequest | किसी ऐसे बल्क प्रावधान अनुरोध को संसाधित करना बंद करें जो या तो लंबित है या चल रहा है. |
| Start-ProvisioningRequest | वह लंबित प्रावधान अनुरोध प्रारंभ करता है जो New-ProvisioningRequest cmdlet के साथ बनाया गया था. |
वर्तमान में Exchange Online व्यवस्थापकों के लिए उपलब्ध Cmdlets
ई-मेल को किसी ऑन-प्रिमाइसेस संदेश-सेवा सिस्टम से अपने क्लाउड-आधारित संगठन में माइग्रेट करने के लिए इन cmdlets का उपयोग करें. अधिक जानकारी के लिए, ई-मेल माइग्रेशन अवलोकन देखें.
| Cmdlet | विवरण |
|---|---|
| Get-MigrationBatch | वर्तमान ई-मेल माइग्रेशन बैच के बारे में जानकारी देखें. |
| New-MigrationBatch | मेलबॉक्स डेटा को किसी ऑन-प्रिमाइसेस IMAP सर्वर या Microsoft Exchange संदेश-सेवा सिस्टम से क्लाउड-आधारित मेलबॉक्स पर माइग्रेट करने के लिए नया माइग्रेशन बैच बनाएँ. IMAP माइग्रेशन के लिए, आपको मेलबॉक्स डेटा माइग्रेट करने से पहले क्लाउड-आधारित मेलबॉक्स बनाने होंगे. |
| Remove-MigrationBatch | चल रहे या पूर्ण हो चुके माइग्रेशन बैच को हटाता है. |
| Set-MigrationBatch | किसी मौजूदा माइग्रेशन बैच के गुण परिवर्तित करें. |
| Start-MigrationBatch | लंबित ई-मेल माइग्रेशन बैच के लिए माइग्रेशन प्रक्रिया प्रारंभ करें. |
| Stop-MigrationBatch | प्रगतिशील माइग्रेशन बैच के संसाधन को रोकें. |
| Test-MigrationServerAvailability | सत्यापित करता है कि आप उस ऑन-प्रिमाइसेस मेल सर्वर से संचार कर सकते हैं जिसमें वह मेलबॉक्स डेटा है जिसे आप क्लाउड-आधारित मेलबॉक्स में माइग्रेट करना चाहते हैं. |
| Get-MigrationStatus | प्रगतिशील कुल ई-मेल माइग्रेशन के बारे में जानकारी देखें. |
| Get-MigrationUser | संसाधित किए जा रहे माइग्रेशन बैच में एकल उपयोगकर्ता मेलबॉक्स या सभी उपयोगकर्ता मेलबॉक्स के बारे में स्थिति जानकारी देखें. |
| Get-MigrationUserStatistics | क्लाउड के लिए व्यक्तिगत ऑन-प्रिमाइसेस की माइग्रेशन के बारे में स्थिति जानकारी देखें. |
वर्तमान में Exchange Online व्यवस्थापकों के लिए उपलब्ध Cmdlets
अपने डोमेन में उपयोगकर्ताओं को सौंपी गई अनुमतियाँ देखने, असाइन करने और निकालने के लिए इन cmdlets का उपयोग करें.
व्यवस्थापक भूमिका समूह देखने, बनाने, हटाने और संशोधित करने के लिए इन cmdlets का उपयोग करें. एक भूमिका समूह एक सार्वभौमिक सुरक्षा समूह है जिसे व्यवस्थापकीय अधिकार असाइन किए जाते हैं. अधिक जानकारी के लिए, व्यवस्थापक भूमिका समूह देखें.
| Cmdlet | पैरामीटर |
|---|---|
| Get-RoleGroup | निर्दिष्ट भूमिका समूहों के बारे में जानकारी देखें या अपने संगठन में भूमिका समूहों की सूची पुनर्प्राप्त करें. |
| New-RoleGroup | भूमिका समूह बनाएँ. |
| Remove-RoleGroup | भूमिका समूह हटाएँ. |
| Set-RoleGroup | किसी मौजूदा भूमिका समूह के गुण परिवर्तित करें. |
| Add-RoleGroupMember | किसी मौजूदा भूमिका समूह में प्राप्तकर्ता जोड़ें. |
| Get-RoleGroupMember | किसी मौजूदा भूमिका समूह के सदस्यों को देखें. |
| Remove-RoleGroupMember | किसी भूमिका समूह की सदस्यता से कोई प्राप्तकर्ता हटाएँ. |
| Update-RoleGroupMember | किसी भूमिका समूह की वर्तमान सदस्यता अधिलेखित करें. |
वर्तमान में Exchange Online व्यवस्थापकों के लिए उपलब्ध Cmdlets
भूमिका असाइनमेंट नीतियों को देखने, बनाने, संशोधित करने और हटाने के लिए इन cmdlets का उपयोग करें. एक भूमिका असाइनमेंट नीति एक या अधिक अंतिम-उपयोगकर्ता प्रबंधन भूमिकाओं का संग्रह होता है जो उपयोगकर्ताओं को अपने खातों और वितरण समूहों की सेटिंग को प्रबंधित करने में सक्षम करता है. अधिक जानकारी के लिए, भूमिका असाइनमेंट नीतियाँ देखें.
नोट Live@edu संगठनों में, आप भूमिका असाइनमेंट नीति के गुणों को बना, हटा या संशोधित नहीं कर सकते हैं. हालाँकि, आप उन अंतिम-उपयोगकर्ता भूमिकाओं को जोड़ या निकाल सकते हैं जिन्हें किसी भूमिका असाइनमेंट नीति को असाइन किया जाता है.
| Cmdlet | विवरण |
|---|---|
| Get-RoleAssignmentPolicy | निर्दिष्ट भूमिका असाइनमेंट नीतियों के बारे में जानकारी देखें या अपने संगठन में भूमिका असाइनमेंट नीतियों की सूची पुनर्प्राप्त करें. |
| New-RoleAssignmentPolicy | भूमिका असाइनमेंट नीति बनाएँ. |
| Remove-RoleAssignmentPolicy | भूमिका असाइनमेंट नीति हटाएँ. |
| Set-RoleAssignmentPolicy | किसी मौजूदा भूमिका असाइनमेंट नीति के गुणों को परिवर्तित करें. |
वर्तमान में Exchange Online व्यवस्थापकों के लिए उपलब्ध Cmdlets
अपने संगठन में भूमिका आधारित पहुँच नियंत्रण (RBAC) को प्रबंधित करने के लिए इन cmdlets का उपयोग करें. आप उपयोगकर्ताओं को क्षमताएँ असाइन करने के लिए RBAC का उपयोग करते हैं. सभी अनुमतियाँ और क्षमताएँ प्रबंधन भूमिकाओं द्वारा परिभाषित की जाती हैं. एक प्रबंधन भूमिका, जिसे RBAC भूमिका या केवल एक भूमिका भी कहते हैं, परिभाषित करती है कि किसी को कहाँ तक पहुँच प्राप्त है और वह क्या कर सकता है. अधिक जानकारी के लिए, भूमिका आधारित पहुँच नियंत्रण देखें.
| Cmdlet | विवरण |
|---|---|
| Get-ManagementRole | अपने संगठन में उपलब्ध प्रबंधन भूमिकाएँ देखें. |
| New-ManagementRole | मौजूदा भूमिका पर आधारित कोई नई प्रबंधन भूमिका बनाएँ. |
| Remove-ManagementRole | प्रबंधन भूमिका निकालें. आप केवल अपने द्वारा बनाई गई भूमिकाएँ ही निकाल सकते हैं. आप अंतर्निहित भूमिकाएँ नहीं निकाल सकते. |
| Get-ManagementRoleAssignment | वर्तमान में किसी विशिष्ट उपयोगकर्ता को असाइन की गई प्रबंधन भूमिकाएँ देखें. |
| New-ManagementRoleAssignment | उपयोगकर्ता को नई प्रबंधन भूमिका असाइन करें. |
| Remove-ManagementRoleAssignment | उपयोगकर्ता से प्रबंधन भूमिका निकालें. |
| Set-ManagementRoleAssignment | प्रबंधन भूमिका असाइनमेंट की सेटिंग्स, जैसे संबंधित प्रबंधन कार्यक्षेत्र, परिवर्तित करें. |
| Add-ManagementRoleEntry | किसी विशिष्ट cmdlet तक पहुँच और किसी मौजूदा प्रबंधन भूमिका में पैरामीटर्स जोड़ें. |
| Get-ManagementRoleEntry | किसी मौजूदा प्रबंधन भूमिका के लिए उपलब्ध cmdlets और पैरामीटर्स देखें. |
| Remove-ManagementRoleEntry | किसी मौजूदा प्रबंधन भूमिका से cmdlet तक पहुँच निकालें. |
| Set-ManagementRoleEntry | किसी पैरामीटर तक पहुँच जोड़ें या निकालें. |
| Get-ManagementScope | अपने संगठन के लिए परिभाषित प्रबंधन कार्यक्षेत्र देखें. प्रबंधन कार्यक्षेत्र उपयोगकर्ता के लिए उपलब्ध ऑब्जेक्ट्स निर्धारित करता है. उदाहरण के लिए, किसी आम उपयोगकर्ता के लिए प्रबंधन कार्यक्षेत्र उसके खाते तक सीमित है. संगठन के व्यवस्थापक के लिए प्रबंधन कार्यक्षेत्र डोमेन के सभी ऑब्जेक्ट्स हैं. |
| New-ManagementScope | नया प्रबंधन कार्यक्षेत्र परिभाषित करें. |
| Remove-ManagementScope | प्रबंधन कार्यक्षेत्र निकालें. आप केवल अपने द्वारा परिभाषित प्रबंधन कार्यक्षेत्रों को निकाल सकते हैं. |
| Set-ManagementScope | मौजूदा प्रबंधन कार्यक्षेत्र की परिभाषा परिवर्तित करें. |
वर्तमान में Exchange Online व्यवस्थापकों के लिए उपलब्ध Cmdlets
मेलबॉक्स अनुमतियों और मेलबॉक्स फ़ोल्डर अनुमतियों को देखने, प्रदान करे और रद्द करने के लिए इन cmdlets का उपयोग करें.
| Cmdlet | विवरण |
|---|---|
| Add-MailboxPermission | किसी अन्य उपयोगकर्ता के मेलबॉक्स तक पहुँचने के लिए उपयोगकर्ता अनुमति प्रदान करें. |
| Get-MailboxPermission | उपयोगकर्ता के मेलबॉक्स में असाइन की गई अनुमतियाँ देखें. |
| Remove-MailboxPermission | किसी अन्य उपयोगकर्ता के मेलबॉक्स तक पहुँच निकालने के लिए उपयोगकर्ता से अनुमतियाँ निकालें. |
| Add-MailboxFolderPermission | किसी अन्य उपयोगकर्ता के मेलबॉक्स में फ़ोल्डर तक पहुँच प्राप्त करने के लिए उपयोगकर्ता को अनुमति दें. उदाहरण के लिए, आप किसी अन्य उपयोगकर्ता के कैलेंडर को प्रबंधित करने के लिए एक उपयोगकर्ता को अनुमति दे सकते हैं. लक्ष्य फ़ोल्डर इस स्वरूप में निर्दिष्ट किया जाता है: alias:\foldername. |
| Get-MailboxFolderPermission | उपयोगकर्ता के मेलबॉक्स में किसी विशिष्ट फ़ोल्डर को असाइन की गई अनुमतियाँ देखें. |
| Set-MailboxFolderPermission | उपयोगकर्ता के मेलबॉक्स में किसी विशिष्ट फ़ोल्डर को असाइन की गई अनुमतियाँ परिवर्तित करें. |
| Remove-MailboxFolderPermission | किसी अन्य उपयोगकर्ता के मेलबॉक्स में किसी विशिष्ट फ़ोल्डर तक पहुँच निकालने के लिए उपयोगकर्ता से अनुमतियाँ वापल लें. |
वर्तमान में Exchange Online व्यवस्थापकों के लिए उपलब्ध Cmdlets
इस रूप में भेजें अनुमतियों को देखने, प्रदान करे और रद्द करने के लिए इन cmdlets का उपयोग करें. इस रूप में भेजें अनुमति, जो SendAs अनुमति के रूप में भी ज्ञात है, उपयोगकर्ता को प्रेषक पते में किसी अन्य प्राप्तकर्ता के ई-मेल पते का उपयोग करने की अनुमति देती है. अधिक जानकारी के लिए, उपयोगकर्ताओं को इस रूप में भेजें अनुमति दें देखें.
| Cmdlet | विवरण |
|---|---|
| Add-RecipientPermission | उपयोगकर्ताओं को इस रूप में भेजें अनुमति दें. |
| Get-RecipientPermission | उपयोगकर्ताओं को दी गई इस रूप में भेजें अनुमति देखें. |
| Remove-RecipientPermission | उपयोगकर्ताओं से इस रूप में भेजें अनुमति वापल लें. |
वर्तमान में Exchange Online व्यवस्थापकों के लिए उपलब्ध Cmdlets
कानूनी या व्यावसायिक आवश्यकताओं का अनुपालन करने में अपने संगठन की मदद करने के लिए इन cmdlets का उपयोग करें.
अपने संगठन में ऐसी ई-मेल और अन्य संदेश प्रकारों हेतु खोज करने के लिए इन cmdlets उपयोग करें जिनमें विशिष्ट कीवर्ड होते हैं. ये cmdlets केवल मेलबॉक्स खोज भूमिका में परिभाषित होते हैं और खोज प्रबंधकों को असाइन किए जाने चाहिए. मेलबॉक्स खोज cmdlets का उपयोग करने के लिए, आपको खोज प्रबंधन भूमिका समूह का सदस्य होना चाहिए. उपयोगकर्ताओं को एकाधिक-मेलबॉक्स खोज तक पहुँच दें पर अधिक जानें.
| Cmdlet | विवरण |
|---|---|
| Get-MailboxSearch | प्रगतिशील, पूर्ण और रोकी गई बहु-मेलबॉक्स खोज देखें. |
| New-MailboxSearch | नई बहु-मेलबॉक्स खोज बनाएँ. आप इस cmdlet के साथ खोज पैरामीटर परिभाषित करते हैं, लेकिन आप वास्तव में Start-MailboxSearch cmdlet के साथ खोज चलाते हैं. |
| Remove-MailboxSearch | बहु-मेलबॉक्स खोज निकालें. |
| Search-Mailbox | मेलबॉक्स में खोज करें और परिणामों की निर्दिष्ट किए गए लक्षित मेलबॉक्स में प्रतिलिपि करें, स्रोत सेलबॉक्स से संदेशों को हटाएँ या दोनों. नोट यह cmdlet मेलबॉक्स आयात निर्यात नियम में भी उपलब्ध है. डिफ़ॉल्ट रूप से, मेलबॉक्स आयात निर्यात भूमिका किन्हीं भी भूमिका समूहों को असाइन नहीं की गई है. |
| Set-MailboxSearch | किसी मौजूदा बहु-मेलबॉक्स खोज के गुणों को परिवर्तित करें. |
| Start-MailboxSearch | New-MailboxSearch cmdlet का उपयोग करके आपके द्वारा बनाई गई मौजूदा बहु-मेलबॉक्स खोज को प्रारंभ या फिर से शुरू करें. |
| Stop-MailboxSearch | प्रगतिशील बहु-मेलबॉक्स खोज को रोकें. |
वर्तमान में Exchange Online व्यवस्थापकों के लिए उपलब्ध Cmdlets
प्राप्तकर्ता ऑब्जेक्ट को देखने, कॉन्फ़िगर करने, बनाने और निकालने के लिए इन cmdlets का उपयोग करें. आप अपने संगठन में ई-मेल संदेशों का प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए ट्रांसपोर्ट नियमों का उपयोग कर सकते हैं. आप विशिष्ट संदेश विशेषताएँ या शर्तें और ऐसी कोई भी क्रियाएँ परिभाषित कर सकते हैं जिन्हें आप ऐसे किसी भी संदेश पर लागू करना चाहते हैं जिसमें वे विशेषताएँ हैं. संगठन-व्यापी नियम पर अधिक जानें.
| Cmdlet | विवरण |
|---|---|
| Disable-TransportRule | ट्रांसपोर्ट नियम को अक्षम करें. |
| Enable-TransportRule | ट्रांसपोर्ट नियम को सक्षम करें. |
| Get-TransportRule | निर्दिष्ट ट्रांसपोर्ट नियमों के बारे में जानकारी देखें या अपने संगठन में ट्रांसपोर्ट नियमों की सूची पुनर्प्राप्त करें. |
| New-TransportRule | ट्रांसपोर्ट नियम बनाएँ. |
| Remove-TransportRule | ट्रांसपोर्ट नियम को हटाएँ. |
| Set-TransportRule | ट्रांसपोर्ट नियम के गुणों को परिवर्तित करें. |
| Get-TransportRuleAction | निर्दिष्ट ट्रांसपोर्ट नियम क्रियाओं के बारे में जानकारी देखें या अपने संगठन में सभी उपलब्ध ट्रांसपोर्ट नियम क्रियाओं की सूची पुनर्प्राप्त करें. |
| Get-TransportRulePredicate | निर्दिष्ट ट्रांसपोर्ट नियम पुष्टियों के बारे में जानकारी देखें या अपने संगठन में सभी उपलब्ध ट्रांसपोर्ट नियम पुष्टियों की सूची पुनर्प्राप्त करें. आप ट्रांसपोर्ट नियम पुष्टियों का ट्रांसपोर्ट नियमों में शर्तों या अपवादों के रूप में उपयोग कर सकते हैं. |
वर्तमान में Exchange Online व्यवस्थापकों के लिए उपलब्ध Cmdlets
Live@edu संगठन में निरीक्षण नीतियों को देखने और कॉन्फ़िगर करने के लिए इन cmdlets का उपयोग करें. निरीक्षण नीतियाँ यह नियंत्रित कर सकती हैं कि आपके संगठन में उपयोगकर्ताओं को कौन ई-मेल भेज और उनसे प्राप्त कर सकता है और आपत्तिजनक शब्दों वाली ई-मेल को फ़िल्टर और अस्वीकृत कर सकती हैं. अधिक जानकारी के लिए, निरीक्षण नीतियाँ देखें.
नोट Microsoft Office 365 में निरीक्षण नीतियाँ उपलब्ध नहीं हैं.
| Cmdlet | विवरण |
|---|---|
| Add-SupervisionListEntry | किसी निर्दिष्ट उपयोगकर्ता की अनुमति दें सूची या अस्वीकार करें सूची में एक प्रविष्टि जोड़ें. |
| Get-SupervisionListEntry | किसी निर्दिष्ट उपयोगकर्ता के लिए परिभाषित अनुमति दें प्रविष्टि या अस्वीकार करें प्रविष्टि देखें. |
| Remove-SupervisionListEntry | किसी निर्दिष्ट उपयोगकर्ता की अनुमति दें सूची या अस्वीकार करें सूची से एक प्रविष्टि को निकालें. |
| Get-SupervisionPolicy | अपने संगठन के लिए निरीक्षण नीतियों की सेटिंग्स देखें. |
| Set-SupervisionPolicy | निरीक्षण नीति की सेटिंग कॉन्फ़िगर करें. |
वर्तमान में Exchange Online व्यवस्थापकों के लिए उपलब्ध Cmdlets
अपने संगठन में जानकारी अधिकार प्रबंधन (IRM) सुविधाओं को देखने और कॉन्फ़िगर करने के लिए इन cmdlets का उपयोग करें. IRM यह नियंत्रित करने के लिए निरंतर सुरक्षा प्रदान करता है कि कौन एक ई-मेल के भीतर मौजूद संवेदनशील डेटा तक पहुँच, उसे अग्रेषित, मुद्रित या उसकी प्रतिलिपि कर सकता है. अधिक जानकारी के लिए, Exchange Online में जानकारी अधिकार प्रबंधन सेट और प्रबंधित करें देखें.
| Cmdlet | विवरण |
|---|---|
| Get-IRMConfiguration | अपने संगठन में IRM कॉन्फ़िगरेशन देखें. |
| Set-IRMConfiguration | अपने संगठन में IRM कॉन्फ़िगरेशन के गुणों को परिवर्तित करें. |
| Test-IRMConfiguration | अपने संगठन में IRM कॉन्फ़िगरेशन की कार्यक्षमता की जाँच करें. |
| Get-RMSTemplate | निर्दिष्ट Microsoft सक्रिय निर्देशिका अधिकार प्रबंधन सेवाएँ (AD RMS) अधिकार नीति टेम्पलेट के बारे में जानकारी देखें या अपने संगठन में AD RMS अधिकार नीति टेम्पलेट की सूची पुनर्प्राप्त करें. |
| Set-RMSTemplate | किसी मौजूदा AD RMS अधिकार नीति टेम्पलेक के गुणों को परिवर्तित करें. |
| Get-RMSTrustedPublishingDomain | अपने संगठन में मौजूदा विश्वसनीय प्रकाशन डोमेन (TPD) की सेटिंग देखें. विश्वसनीय प्रकाशन डोमेन में आपके संगठन में RMS सुविधाओं का उपयोग करने के लिए आवश्यक सेटिंग हैं. उदाहरण के लिए, उपयोगकर्ता ई-मेल संदेशों में AD RMS अधिकार नीति टेम्पलेट लागू कर सकते हैं. |
| Import-RMSTrustedPublishingDomain | आपके संगठन में AD RMS चलाने वाले किसी ऑन-प्रिमाइसेस सर्वर से एक विश्वसनीय प्रकाशन डोमेन आयात करें. |
| Remove-RMSTrustedPublishingDomain | आपके संगठन में आयात किए गए मौजूदा विश्वसनीय प्रकाशन डोमेन को निकालें. |
| Set-RMSTrustedPublishingDomain | अपने संगठन में किसी मौजूदा विश्वसनीय प्रकाशन डोमेन के गुणों को परिवर्तित करें. |
वर्तमान में Exchange Online व्यवस्थापकों के लिए उपलब्ध Cmdlets
Outlook सुरक्षा नियमों को देखने और कॉन्फ़िगर करने के लिए इन cmdlets का उपयोग करें. Outlook सुरक्षा नियम वे व्यवस्थापक द्वारा बनाए गए नियम होते हैं जिन्हें उपयोगकर्ता द्वारा Outlook का उपयोग करके संदेश भेजे जाने से पहले लागू किया जाता है. Outlook सुरक्षा नियम स्वचालित रूप से संदेश भेजे जाने से पहले संदेश पर Microsoft सक्रिय निर्देशिका अधिकार प्रबंधन सेवाएँ (AD RMS) नीति टेम्पलेट लागू करते हैं.
| Cmdlet | विवरण |
|---|---|
| Disable-OutlookProtectionRule | Outlook सुरक्षा नियम अक्षम करें. |
| Enable-OutlookProtectionRule | एक Outlook सुरक्षा नियम सक्षम करें. |
| Get-OutlookProtectionRule | निर्दिष्ट Outlook सुरक्षा नियमों के बारे में जानकारी देखें या अपने संगठन में Outlook सुरक्षा नियमों की सूची पुनर्प्राप्त करें. |
| New-OutlookProtectionRule | Outlook सुरक्षा नियम बनाएँ. |
| Remove-OutlookProtectionRule | Outlook सुरक्षा नियम हटाएँ. |
| Set-OutlookProtectionRule | Outlook सुरक्षा के गुणों को परिवर्तित करें. |
वर्तमान में Exchange Online व्यवस्थापकों के लिए उपलब्ध Cmdlets
अपने संगठन में अवधारण नीतियों को देखने, बनाने, निकालने और कॉन्फ़िगर करने के लिए इन cmdlets का उपयोग करें. अवधारण नीति उन अवधारण नीति टैग के एक समूह से संबद्ध होती है जो किसी मेलबॉक्स में आइटम के लिए अवधारण सेटिंग निर्दिष्ट करते हैं. नीति में एक डिफ़ॉल्ट अवधारण नीति टैग और एक से अधिक गैर-डिफ़ॉल्ट अवधारण नीति टैग हो सकते हैं. एक मेलबॉक्स पर लागू केवल एक अवधारण नीति हो सकती है. अधिक जानकारी के लिए, Exchange Online में अवधारण नीतियाँ सेट और प्रबंधित करें देखें.
| Cmdlet | विवरण |
|---|---|
| Get-RetentionPolicy | निर्दिष्ट अवधारण नीतियों के बारे में जानकारी देखें या अपने संगठन में अवधारण नीतियों की सूची पुनर्प्राप्त करें. |
| New-RetentionPolicy | एक अवधारण नीति बनाएँ. |
| Remove-RetentionPolicy | अवधारण नीति हटाएँ. |
| Set-RetentionPolicy | अवधारण नीति के गुणों को परिवर्तित करें. |
| Get-RetentionPolicyTag | निर्दिष्ट अवधारण नीति टैग के बारे में जानकारी देखें या अपने संगठन में अवधारण नीति टैग की सूची पुनर्प्राप्त करें. अवधारण नीति टैग का उपयोग संदेशों या फ़ोल्डर पर संदेश अवधारण सेटिंग लागू करने के लिए किया जाता है. |
| New-RetentionPolicyTag | एक अवधारण नीति टैग बनाएँ. |
| Remove-RetentionPolicyTag | अवधारण नीति टैग हटाएँ. |
| Set-RetentionPolicyTag | अवधारण नीति टैग के गुणों को परिवर्तित करें. |
| Start-ManagedFolderAssistant | निर्दिष्ट मेलबॉक्स पर कॉन्फ़िगर की गई अवधारण नीतियों को तुरंत कार्यान्वित करें. |
वर्तमान में Exchange Online व्यवस्थापकों के लिए उपलब्ध Cmdlets
अपने संगठन में संदेश वर्गीकरणों को देखने, बनाने, निकालने और कॉन्फ़िगर करने के लिए इन cmdlets का उपयोग करें. आपके द्वारा संदेश वर्गीकरण बनाए जाने के बाद, उपयोगकर्ता Outlook वेब अनुप्रयोग का उपयोग करके उन्हें संदेशों पर लागू कर सकते हैं या आप ट्रांसपोर्ट नियमों का उपयोग करके उन्हें संदेशों पर लागू कर सकते हैं. आप ट्रांसपोर्ट नियमों शर्तों या अपवादों के रूप में भी वर्गीकरणों का उपयोग कर सकते हैं.
| Cmdlet | विवरण |
|---|---|
| Get-MessageClassification | निर्दिष्ट संदेश वर्गीकरणों के बारे में जानकारी देखें या अपने संगठन में संदेश वर्गीकरणों की सूची पुनर्प्राप्त करें. |
| New-MessageClassification | संदेश वर्गीकरण बनाएँ. |
| Remove-MessageClassification | संदेश वर्गीकरण हटाएँ. |
| Set-MessageClassification | संदेश वर्गीकरण के गुणों को परिवर्तित करें. |
वर्तमान में Exchange Online व्यवस्थापकों के लिए उपलब्ध Cmdlets
अपने संगठन के लिए संग्रहण और जर्नलिंग सेटिंग को देखने और कॉन्फ़िगर करने के लिए इन cmdlets का उपयोग करें. अधिक जानकारी के लिए, निम्न विषय देखें:
नोट Live@edu संगठनों में संग्रह करना उपलब्ध नहीं है.
| Cmdlets | विवरण |
|---|---|
| Disable-Mailbox | Archive पैरामीटर का उपयोग करके मौजूदा मेलबॉक्स के संग्रह को अक्षम करें. |
| Enable-Mailbox | Archive पैरामीटर का उपयोग करके मौजूदा मेलबॉक्स के लिए संग्रह को सक्षम करें. |
| Disable-JournalRule | एक जर्नल नियम अक्षम करें. विशिष्ट प्राप्तकर्ताओं को प्रेषित या उनसे प्राप्त ई-मेल संदेशों को रिकॉर्ड, या "जर्नल" करने के लिए, जर्नल नियमों का उपयोग किया जाता है. जब कोई संदेश जर्नल नियम द्वारा परिभाषित मापदंड से मेल खाता है, तो वह संदेश जर्नल किया जाता है. |
| Enable-JournalRule | एक जर्नल नियम सक्षम करें. |
| Get-JournalRule | निर्दिष्ट जर्नल नियमों के बारे में जानकारी देखें या अपने संगठन में जर्नल नियमों की सूची पुनर्प्राप्त करें. |
| New-JournalRule | एक जर्नल नियम बनाएँ. |
| Remove-JournalRule | एक जर्नल नियम हटाएँ. |
| Set-JournalRule | जर्नल नियम के गुणों को परिवर्तित करें. |
वर्तमान में Exchange Online व्यवस्थापकों के लिए उपलब्ध Cmdlets
अपने संगठन की रिपोर्ट और आँकड़े देखने के लिए इन cmdlets का उपयोग करें.
ऑडिट लॉगिंग को कॉन्फ़िगर करने और ऑडिट लॉग को देखने के लिए इन cmdlets का उपयोग करें. ऑडिट लॉगिंग विशिष्ट उपयोगकर्ताओं द्वारा की गई विशिष्ट क्रियाओं को रिकॉर्ड करती है. अधिक जानकारी के लिए, उपयोगकर्ता क्रियाओं को रिकॉर्ड करने के लिए ऑडिट लॉगिंग का प्रयोग करें देखें.
| Cmdlet | विवरण |
|---|---|
| Search-AdminAuditLog | व्यवस्थापक ऑडिट लॉग की सामग्रियाँ खोजें. |
| Write-AdminAuditLog | व्यवस्थापक ऑडिट लॉग में टिप्पणियाँ जोड़ें. |
| Get-AdminAuditLogConfig | वर्तमान व्यवस्थापक ऑडिट लॉगिंग की कॉन्फ़िगरेशन सेटिंग देखें. |
| New-AdminAuditLogSearch | व्यवस्थापक ऑडिट लॉग की सामग्रियाँ खोजें और परिणाम आपके द्वारा निर्दिष्ट प्राप्तकर्ताओं को भेजें. |
| Get-MailboxAuditBypassAssociation | मेलबॉक्स ऑडिट लॉगिंग को बायपास करने वाले खाते देखें. |
| Set-MailboxAuditBypassAssociation | मेलबॉक्स ऑडिट लॉगिंग को बायपास करने वाले खाते निर्दिष्ट करें. उदाहरण के लिए, आप मेलबॉक्स ऑडिट लॉग में अनावश्यक चीज़ों को कम करने के लिए अक्सर मेलबॉक्स तक पहुँचने वाले सेवा खातों को निर्दिष्ट कर सकते हैं. |
| Search-MailboxAuditLog | मेलबॉक्स ऑडिट लॉग की सामग्रियाँ खोजें. |
| New-MailboxAuditLogSearch | मेलबॉक्स ऑडिट लॉग की सामग्रियाँ खोजें और परिणाम आपके द्वारा निर्दिष्ट प्राप्तकर्ताओं को भेजें. |
वर्तमान में Exchange Online व्यवस्थापकों के लिए उपलब्ध Cmdlets
आपके संगठन में किसी विशिष्ट मेलबॉक्स द्वारा प्रेषित या उससे प्राप्त संदेशों के बारे में वितरण जानकारी ट्रैक करने के लिए इन cmdlets का उपयोग करें. अधिक जानकारी के लिए, व्यवस्थापकों के लिए डिलीवरी रिपोर्ट देखें.
| Cmdlet | विवरण |
|---|---|
| Get-MessageTrackingReport | विशिष्ट संदेश ट्रैकिंग रिपोर्ट करने के लिए डेटा लौटाएँ. इस cmdlet के लिए आवश्यक है कि आप उस संदेश ट्रैकिंग रिपोर्ट की ID निर्दिष्ट करें जिसे आप देखना चाहते हैं. इसलिए, पहले आपको विशिष्ट संदेश के लिए संदेश ट्रैकिंग रिपोर्ट ID को ढूँढने के लिए Search-MessageTrackingReport cmdlet का उपयोग करने की आवश्यकता है. फिर आप संदेश ट्रैकिंग रिपोर्ट ID को Search-MessageTrackingReport cmdlet के आउटपुट से Get-MessageTrackingReport cmdlet में पास करते हैं. |
| Search-MessageTrackingReport | प्रदान किए गए खोज मापदंड के आधारित अनन्य संदेश ट्रैकिंग रिपोर्ट ढूँढें. फिर आप पूर्ण संदेश ट्रैकिंग जानकारी प्राप्त करने के लिए इस संदेश ट्रैकिंग रिपोर्ट ID को Get-MessageTrackingReport cmdlet को पास कर सकते हैं. |
वर्तमान में Exchange Online व्यवस्थापकों के लिए उपलब्ध Cmdlets
| Cmdlet | विवरण |
|---|---|
| Get-FailedContentIndexDocuments | किसी ऐसे मेलबॉक्स में दस्तावेज़ों की सूची देखें जिसे Exchange खोज द्वारा अनुक्रमणित नहीं किया जा सका. |
| Get-LogonStatistics | निर्दिष्ट मेलबॉक्स के खुले लॉगऑन सत्रों के बारे में जानकारी, जैसे उपयोगकर्ता नाम, लॉगऑन समय और पिछला पहुँच समय देखें. लॉगऑन सत्र को बंद करने के लिए उपयोगकर्ता को साइन आउट करना होगा; इसलिए उन उपयोगकर्ताओं के लिए एक से अधिक सत्र दिखाई दे सकते हैं जिन्होंने अपना ब्राउज़र अभी-अभी बंद किया है. |
| Get-MailboxFolderStatistics | फ़ोल्डर में आइटम की संख्या और आकार, फ़ोल्डर नाम और ID तथा अन्य जानकारी सहित निर्दिष्ट मेलबॉक्स में फ़ोल्डर के बारे में जानकारी देखें. |
| Get-MailboxStatistics | निर्दिष्ट मेलबॉक्स के बारे में जानकारी, जैसे मेलबॉक्स का आकार, उसमें मौजूद संदेशों की संख्या और पिछली बार उसे कब देखा गया था, देखें. |
| Get-RecipientStatisticsReport | मेलबॉक्स, सक्रिय मेलबॉक्स, संपर्क और वितरण समूहों की संख्या सहित, अपने संगठन में प्राप्तकर्ताओं की कुल संख्या के बारे में जानकारी देखें. |
वर्तमान में Exchange Online व्यवस्थापकों के लिए उपलब्ध Cmdlets
आपके संगठन में परिभाषित आंतरिक और बाहरी डोमेन की सेटिंग को देखने और कॉन्फ़िगर करने के लिए इन cmdlets का उपयोग करें.
स्वीकृत डोमेन देखने और कॉन्फ़िगर करने के लिए इन cmdlets का उपयोग करें. स्वीकृत डोमेन ऐसा SMTP नामस्थान होता है, जिसके लिए क्लाउड-आधारित ई-मेल संगठन ई-मेल भेजता या प्राप्त करता है. अधिक जानकारी के लिए, स्वीकृत डोमेन देखें.
| Cmdlet | विवरण |
|---|---|
| Get-AcceptedDomain | सभी स्वीकृत डोमेन या किसी विशिष्ट स्वीकृत डोमेन की कॉन्फ़िगरेशन जानकारी देखें. |
| Set-AcceptedDomain | किसी ऐसे स्वीकृत डोमेन की सेटिंग कॉन्फ़िगर करें जिसे आपने क्लाउड-आधारित ई-मेल सेवा के साथ पंजीकृत किया है. |
वर्तमान में Exchange Online व्यवस्थापकों के लिए उपलब्ध Cmdlets
दूरस्थ डोमेन को देखने, बनाने, हटाने और कॉन्फ़िगर करने के लिए इन cmdlets का उपयोग करें. दूरस्थ डोमेन प्रत्येक ई-मेल संदेश के गंतव्य डोमेन के आधार पर मेल प्रवाह के लिए सेटिंग परिभाषित करते हैं. अधिक जानकारी के लिए, दूरस्थ डोमेन देखें.
| Cmdlet | विवरण |
|---|---|
| Get-RemoteDomain | सभी दूरस्थ डोमेन या किसी विशिष्ट दूरस्थ डोमेन की कॉन्फ़िगरेशन जानकारी देखें. |
| New-RemoteDomain | एक नई दूरस्थ डोमेन प्रविष्टि बनाएँ ताकि आप उस डोमेन को भेजे जाने वाले संदेशों के लिए संदेश स्वरूपण और नीति कॉन्फ़िगर कर सकें. |
| Remove-RemoteDomain | दूरस्थ डोमेन प्रविष्टि निकालें. |
| Set-RemoteDomain | मौजूदा दूरस्थ डोमेन प्रविष्टि के लिए संदेश स्वरूपण और नीति सेटिंग कॉन्फ़िगर करें. |
वर्तमान में Exchange Online व्यवस्थापकों के लिए उपलब्ध Cmdlets
उपयोगकर्ताओं द्वारा क्लाउड-आधारित ई-मेल सेवा तक पहुँचने का तरीका कॉन्फ़िगर और नियंत्रित करने के लिए इन cmdlets का उपयोग करें.
| Cmdlet | विवरण |
|---|---|
| Get-CASMailbox | अपने संगठन में एक या अधिक मेलबॉक्स के लिए क्लाइंट कनेक्शन के लिए सक्षम किए गए प्रोटोकॉल देखें. |
| Set-CASMailbox | निर्दिष्ट मेलबॉक्स के लिए सक्षम किए क्लायंट पहुँच कनेक्शन प्रोटोकॉल कॉन्फ़िगर करें. |
| Get-CASMailboxPlan | अपने संगठन में नए मेलबॉक्स पर लागू होने वाली डिफ़ॉल्ट क्लाइंट पहुँच सेटिंग देखें. |
| Get-OWAMailboxPolicy | वे नीतियाँ जिन्हें Outlook वेब अनुप्रयोग का उपयोग कर कनेक्ट करने वाले मेलबॉक्स पर लागू की जा सकती हैं और उन नीतियों के लिए कॉन्फ़िगर की गई सेटिंग देखें. |
| Get-MailboxPlan | अपने संगठन के लिए उपलब्ध मेलबॉक्स योजनाओं और उनकी सेटिंग के बारे में जानकारी देखें. मेलबॉक्स योजना एक उपयोगकर्ता प्रॉविज़निंग टेम्पलेट है. |
| Set-MailboxPlan | मेलबॉक्स योजना का प्रदर्शन नाम बदलें या डिफ़ॉल्ट के रूप में कोई वैकल्पिक मेलबॉक्स योजना सेट करें. |
| New-OWAMailboxPolicy | एक नई नीति बनाएँ जो Outlook वेब अनुप्रयोग कनेक्शन की सेटिंग प्रवर्तित करने के लिए आपके संगठन में मेलबॉक्स पर लागू की जा सकती है. |
| Remove-OWAMailboxPolicy | Outlook वेब अनुप्रयोग कनेक्शन्स की सेटिंग्स प्रवर्तित करने के लिए उपयोग की जाने वाली मौजूदा नीति को निकालें. |
| Set-OwaMailboxPolicy | Outlook वेब अनुप्रयोग कनेक्शन की सेटिंग प्रवर्तित करने के लिए अपने संगठन में मेलबॉक्स पर लागू की गई मौजूदा नीति की सेटिंग कॉन्फ़िगर करें. |
वर्तमान में Exchange Online व्यवस्थापकों के लिए उपलब्ध Cmdlets
संगठन-व्यापी सेटिंग को देखने और कॉन्फ़िगर करने के लिए इन cmdlets का उपयोग करें.
| Cmdlet | विवरण |
|---|---|
| Get-OrganizationConfig | अपने संगठन में विभिन्न सेटिंग के बारे में जानकारी देखें. |
| Set-OrganizationConfig | अपने संगठन में विभिन्न सेटिंग कॉन्फ़िगर करें. |
| Get-TransportConfig | ट्रांसपोर्ट कॉन्फ़िगरेशन सेटिंग, जैसे वह भाषा जिसमें वितरण स्थिति सूचनाएँ (DSN) भेजी जाती हैं, देखें. |
| Set-TransportConfig | ट्रांसपोर्ट कॉन्फ़िगरेशन सेटिंग, जैसे DSN भाषा, परिवर्तित करें. |
वर्तमान में Exchange Online व्यवस्थापकों के लिए उपलब्ध Cmdlets
यह cmdlet ApplicationImpersonation RBAC भूमिका के लिए असाइन किया गया है, और यह Exchange Online मेलबॉक्स में प्रोग्रामटिक पहुँच की अनुमति के लिए Microsoft Exchange वेब सेवा (EWS) का उपयोग करता है. अधिक जानकारी के लिए, यह MSDN विषय देखें.
| Cmdlet | विवरण |
|---|---|
| Impersonate-ExchangeUser | उपयोगकर्ता मेलबॉक्स के लिए नामित सेवा खाता प्रोग्रामटिक पहुँच प्रदान करता है. |
वर्तमान में Exchange Online व्यवस्थापकों के लिए उपलब्ध Cmdlets
अपने संगठन के लिए फ़ेडरेटेड डेलिगेशन और हाइब्रिड परिनियोजन सुविधाओं को देखने और कॉन्फ़िगर करने के लिए इन cmdlets का उपयोग करें.
अपने डोमेन के लिए फ़ेडरेटेड डेलिगेशन सेटिंग को देखने और कॉन्फ़िगर करने के लिए इन cmdlets का उपयोग करें. फ़ेडरेटेड डेलिगेशन, जिसे फ़ेडरेटेड साझाकरण भी कहते हैं, आपके ऑन-प्रिमाइसेस Exchange Server 2010 संगठन और आपके क्लाउड-आधारित ई-मेल संगठन के बीच ट्रस्ट ब्रोकर के रूप में Microsoft फ़ेडरेशन गेटवे, Microsoft द्वारा प्रदान की जाने वाली एक क्लाउड-आधारित पहचान सेवा, का उपयोग करता है. अधिक जानकारी के लिए, क्लाउड में फ़ेडरेटेड डेलिगेशन कॉन्फ़िगर करें देखें.
| Cmdlet | विवरण |
|---|---|
| Get-FederatedOrganizationIdentifier | अपने संगठन का फ़ेडरेटेड संगठन पहचानकर्ता और संबंधित विवरण देखें, जैसे फ़ेडरेटेड डोमेन, संगठन संपर्क और स्थिति. |
| Set-FederatedOrganizationIdentifier | अपने संगठन के फ़ेडरेटेड डेलिगेशन संगठन पहचानकर्ता को कॉन्फ़िगर करें. |
| Get-FederationInformation | किसी बाहरी Exchange संगठन से फ़ेडरेटेड डोमेन नाम और लक्षित URL सहित फ़ेडरेशन जानकारी देखें. |
| Get-FederationTrust | संगठन के लिए कॉन्फ़िगर किए गए फ़ेडरेशन ट्रस्ट देखें. |
| Get-OrganizationRelationship | संगठनों के बीच खाली/व्यस्त साझाकरण या सुरक्षित संदेश वितरण के लिए फ़ेडरेटेड डेलिगेशन संबंध के लिए सेटिंग देखें. |
| New-OrganizationRelationship | संगठनों के बीच फ़ेडरेटेड डेलिगेशन संबंध बनाएँ. |
| Remove-OrganizationRelationship | संगठनों के बीच फ़ेडरेटेड डेलिगेशन संबंध निकालें. |
| Set-OrganizationRelationship | संगठनों के बीच फ़ेडरेटेड डेलिगेशन संबंध को कॉन्फ़िगर करें. |
| Test-OrganizationRelationship | सत्यापित करें कि संगठनों के बीच फ़ेडरेटेड डेलिगेशन संबंध सही तरीके से कॉन्फ़िगर किया गया है और अपेक्षानुसार कार्य कर रहा है. |
वर्तमान में Exchange Online व्यवस्थापकों के लिए उपलब्ध Cmdlets
साझाकरण नीतियों को देखने और कॉन्फ़िगर करने के लिए इन cmdlets का उपयोग करें. साझाकरण नीतियाँ विनियमित करती है हैं कि आपके संगठन के भीतर मौजूद उपयोगकर्ता संगठन से बाहर के उपयोगकर्ताओं से कैलेंडर और संपर्क जानकारी कैसे साझा कर सकते हैं.
| Cmdlet | विवरण |
|---|---|
| Get-SharingPolicy | निर्दिष्ट साझाकरण नीतियों के बारे में जानकारी देखें या अपने संगठन में साझाकरण नीतियों की सूची पुनर्प्राप्त करें. |
| New-SharingPolicy | एक नई साझाकरण नीति बनाएँ. |
| Remove-SharingPolicy | एक साझाकरण नीति हटाएँ. इससे पहले कि आप एक साझाकरण नीति हटा सकें, आपको सत्यापित करना होगा कि नीति किन्हीं भी मेलबॉक्स को असाइन नहीं की गई है. |
| Set-SharingPolicy | किसी मौजूदा साझाकरण नीति की सेटिंग संशोधित करें. |
वर्तमान में Exchange Online व्यवस्थापकों के लिए उपलब्ध Cmdlets
इन cmdlets का उपयोग उस खाली/व्यस्त उपलब्धता जानकारी को देखने और कॉन्फ़िगर करने के लिए करें जो आपका संगठन अन्य संगठनों के साथ साझा करता है.
| Cmdlet | विवरण |
|---|---|
| Add-AvailabilityAddressSpace | संगठनों के बीच खाली/व्यस्त जानकारी आदान प्रदान करने के लिए उपयोग की जाने वाली पहुँच विधि और संबद्ध क्रेडेंशियल परिभाषित करें. |
| Get-AvailabilityAddressSpace | आपका Exchange संगठन, संगठनों के बीच खाली/व्यस्त जानकारी के आदान-प्रदान के संबंद्ध में कैसे कॉन्फ़िगर किया जाता है इसके बारे में विवरण देखें. |
| Remove-AvailabilityAddressSpace | पूर्व में परिभाषित उपलब्धता पता स्थान और संगठनों के बीच खाली/व्यस्त जानकारी के लिए अनुरोधों में उपयोग किए जाने वाले संबंधित क्रेडेंशियल्स निकालें. |
| Get-AvailabilityConfig | संगठनों के बीच खाली/व्यस्त जानकारी के आदान प्रदान में विश्वस्त खाते देखें. |
| New-AvailabilityConfig | संगठनों के बीच खाली/व्यस्त जानकारी का आदान प्रदान बनाएँ. |
| Remove-AvailabilityConfig | संगठनों के बीच पूर्व में कॉन्फ़िगर की गई खाली/व्यस्त जानकारी का आदान प्रदान निकालें. |
| Set-AvailabilityConfig | खाली/व्यस्त जानकारी के लिए पहुँच स्तर कॉन्फ़िगर करें. |
वर्तमान में Exchange Online व्यवस्थापकों के लिए उपलब्ध Cmdlets
अपने क्लाउड-आधारित संगठन और अपने ऑन-प्रिमाइसेस Exchange संगठन के बीच मेलबॉक्स स्थानांतरित करने के लिए इन cmdlets का उपयोग करें. मेलबॉक्स को क्लाउड और किसी ऑन-प्रिमाइसेस संगठन के बीच स्थानांतरित करने के लिए हाइब्रिड परिनियोजन की आवश्यकता होती है. अधिक जानकारी के लिए, Office 365 के साथ Exchange हाइब्रिड परिनियोजन और माइग्रेशन देखें.
| Cmdlets | विवरण |
|---|---|
| Get-MoveRequest | New-MoveRequest cmdlet द्वारा आरंभ किए गए जारी मेलबॉक्स स्थानांतरण की स्थिति देखें. |
| New-MoveRequest | नया मेलबॉक्स स्थानांतरण बनाएँ. |
| Remove-MoveRequest | New-MoveRequest cmdlet द्वारा आरंभ किया गया मेलबॉक्स स्थानांतरण रद्द करें. |
| Resume-MoveRequest | निलंबित या विफल स्थानांतरण अनुरोध को फिर से शुरू करें. |
| Set-MoveRequest | किसी मौजूदा स्थानांतरण अनुरोध के गुणों को परिवर्तित करें. |
| Suspend-MoveRequest | किसी स्थानांतरण अनुरोध के CompletionInProgress की स्थिति तक पहुँचने से पहले उसे निलंबित कर दें. |
| Get-MoveRequestStatistics | स्थानांतरण अनुरोधों के बारे में विस्तृत जानकारी देखें. |
वर्तमान में Exchange Online व्यवस्थापकों के लिए उपलब्ध Cmdlets
Outlook वेब अनुप्रयोग > विकल्पों में उपलब्ध उपयोगकर्ताओं की मेलबॉक्स सेटिंग को देखने और कॉन्फ़िगर करने के लिए इन cmdlets का उपयोग करें. उपयोगकर्ता के विकल्प पृष्ठ तक पहुँचने के लिए, अन्य उपयोगकर्ता के विकल्प पृष्ठ तक पहुँचें देखें.
| Cmdlet | विवरण |
|---|---|
| Get-CalendarNotification | उपयोगकर्ता के मेलबॉक्स में कैलेंडर सूचना नियम देखें. उपयोगकर्ता कैलेंडर ईवेंट और दैनिक कार्यसूचियों में परिवर्तनों की पाठ संदेश सूचनाएँ प्राप्त कर सकते हैं. |
| Get-CalendarProcessing | निर्दिष्ट मेलबॉक्स के लिए कैलेंडर संसाधन सेटिंग देखें. विशिष्ट मान उपयोगकर्ता मेलबॉक्स के लिए AutoUpdate तथा कक्ष या उपकरण मेलबॉक्स के लिए AutoAccept हैं. |
| Set-CalendarProcessing | निर्दिष्ट मेलबॉक्स के लिए कैलेंडर संसाधन सेटिंग परिवर्तित करें. आप कक्ष या उपकरण मेलबॉक्स के लिए सभी संसाधन सेटिंग भी कॉन्फ़िगर करते हैं. |
| Disable-InboxRule | उपयोगकर्ता के मेलबॉक्स में इनबॉक्स नियम को अक्षम करें. इनबॉक्स नियम निर्दिष्ट स्थितियों के आधार पर इनबॉक्स में मौजूदा संदेशों को संसाधित करते हैं और संदेश को किसी निर्दिष्ट फ़ोल्डर में ले जाने या किसी संदेश को हटाने जैसी कार्रवाइयाँ करते हैं. नोट जब आप इनबॉक्स नियम बनाते, संशोधित करते, निकालते, सक्षम या अक्षम करते हैं, तो Microsoft Outlook द्वारा बनाए गए क्लाइंट की ओर के कोई भी नियम निकाल दिए जाते हैं. |
| Enable-InboxRule | उपयोगकर्ता के मेलबॉक्स में इनबॉक्स नियम को सक्षम करें. |
| Get-InboxRule | निर्दिष्ट इनबॉक्स नियमों के बारे में जानकारी देखें या उपयोगकर्ता के मेलबॉक्स में इनबॉक्स नियमों की सूची पुनर्प्राप्त करें. |
| New-InboxRule | उपयोगकर्ता के मेलबॉक्स में इनबॉक्स नियम बनाएँ. |
| Remove-InboxRule | उपयोगकर्ता के मेलबॉक्स में इनबॉक्स नियम हटाएँ. |
| Set-InboxRule | उपयोगकर्ता मेलबॉक्स के इनबॉक्स नियम के गुणों को परिवर्तित करें. |
| Get-MailboxAutoReplyConfiguration | उपयोगकर्ता के मेलबॉक्स के लिए स्वचालित प्रत्युत्तर सेटिंग देखें. |
| Set-MailboxAutoReplyConfiguration | उपयोगकर्ता के मेलबॉक्स के लिए स्वचालित प्रत्युत्तर सेटिंग कॉन्फ़िगर करें. |
| Get-MailboxCalendarConfiguration | उपयोगकर्ता के मेलबॉक्स के लिए कैलेंडर सेटिंग देखें. |
| Set-MailboxCalendarConfiguration | उपयोगकर्ता की कैलेंडर सेटिंग कॉन्फ़िगर करें. ये सेटिंग उपयोगकर्ता के कैलेंडर के रूप और Outlook वेब अनुप्रयोग में अनुस्मारकों के कार्य करने के तरीके को प्रभावित करती हैं. ये सेटिंग यह भी परिभाषित करती हैं कि उपयोगकर्ता को मीटिंग आमंत्रण, प्रत्युत्तर और सूचनाएँ कैसे भेजी जाएँ. |
| Get-MailboxCalendarFolder | उपयोगकर्ता के कैलेंडर फ़ोल्डर के लिए जानकारी देखें. इस जानकारी में कैलेंडर फ़ोल्डर नाम, क्या फ़ोल्डर वर्तमान में प्रकाशित या साझा है, प्रकाशित कैलेंडर दिनों की प्रारंभ और समाप्ति श्रेणी, कैलेंडर के लिए प्रकाशित विवरणों का स्तर, क्या कैलेंडर के प्रकाशित URL को वेब पर खोजा जा सकता है और कैलेंडर के लिए प्रकाशित URL शामिल हैं. |
| Set-MailboxCalendarFolder | उपयोगकर्ता के मेलबॉक्स में कैलेंडर फ़ोल्डर पर प्रकाशन या साझाकरण सेटिंग को कॉन्फ़िगर करें. |
| Get-MailboxJunkEmailConfiguration | उपयोगकर्ता के मेलबॉक्स के लिए रद्दी ई-मेल नियम कॉन्फ़िगरेशन देखें. |
| Set-MailboxJunkEmailConfiguration | उपयोगकर्ता के मेलबॉक्स के लिए रद्दी ई-मेल नियम कॉन्फ़िगरेशन को कॉन्फ़िगर करें. |
| Get-MailboxMessageConfiguration | उपयोगकर्ता के मेलबॉक्स के लिए ई-मेल संदेश सेटिंग देखें. सेटिंग में ई-मेल हस्ताक्षर, संदेश स्वरूप, संदेश विकल्प, पठन प्राप्तियाँ, पठन फलक और वार्तालाप शामिल हैं. |
| Set-MailboxMessageConfiguration | उपयोगकर्ता के मेलबॉक्स के लिए ई-मेल संदेश सेटिंग को कॉन्फ़िगर करें. |
| Get-MailboxRegionalConfiguration | उपयोगकर्ता के मेलबॉक्स के लिए क्षेत्रीय सेटिंग देखें. सेटिंग में समय क्षेत्र, समय स्वरूप, तिथि और भाषा शामिल हैं. |
| Set-MailboxRegionalConfiguration | उपयोगकर्ता के मेलबॉक्स के लिए क्षेत्रीय सेटिंग को कॉन्फ़िगर करें. |
| Get-MailboxSpellingConfiguration | उपयोगकर्ता के मेलबॉक्स की Outlook वेब अनुप्रयोग वर्तनी जाँच सेटिंग देखें. सेटिंग में शब्दकोष भाषा शामिल है तथा अंकों और अपरकेस वाले शब्दों को अनदेखा किया गया है. |
| Set-MailboxSpellingConfiguration | उपयोगकर्ता के मेलबॉक्स की Outlook वेब अनुप्रयोग वर्तनी जाँच सेटिंग को कॉन्फ़िगर करें. |
| Get-MessageCategory | निर्दिष्ट संदेश श्रेणियों के बारे में जानकारी देखें या उपयोगकर्ता के मेलबॉक्स में संदेश श्रेणियों की सूची पुनर्प्राप्त करें. |
| Get-SendAddress | डिफ़ॉल्ट प्रेषक पते के रूप में कॉन्फ़िगर किए जा सकने वाले उपयोगकर्ता के मेलबॉक्स पर ई-मेल पते देखें. किसी डिफ़ॉल्ट प्रेषक पते को केवल तभी कॉन्फ़िगर करने का लाभ है अगर उपयोगकर्ता के पास उसके मेलबॉक्स पर POP, IMAP या Hotmail सदस्यताएँ कॉन्फ़िगर हों. आप Set-MailboxMessageConfiguration cmdlet पर SendAddressDefault पैरामीटर में उपयोगकर्ता का डिफ़ॉल्ट प्रेषक पता सेट करते हैं. उपयोगकर्ता Outlook वेब अनुप्रयोग में ई-मेल संदेश बनाते समय डिफ़ॉल्ट प्रेषक पते को ओवरराइड कर सकता है. |
| Get-TextMessagingAccount | उपयोकर्ता की लघु संदेश-सेवा (SMS) सेटिंग देखें. क्या Microsoft Exchange ActiveSync सक्षम है, उपयोगकर्ता का देश या क्षेत्र ID, मोबाइल ऑपरेटर ID, सेवा प्रदाता ID और सूचना फ़ोन नंबर, इस सेटिंग में शामिल हैं. |
| Import-ContactList | उपयोगकर्ता के मेल संपर्कों को किसी कॉमा सेपरेटेड वैल्यु (CSV) फ़ाइल से क्लाउड-आधारित मेलबॉक्स में आयात करें. |
| Get-HotmailSubscription | निर्दिष्ट मेलबॉक्स के लिए कॉन्फ़िगर की गई Hotmail सदस्यता की सेटिंग देखें. |
| Set-HotmailSubscription | निर्दिष्ट मेलबॉक्स के लिए कॉन्फ़िगर की गई Hotmail सदस्यता की सेटिंग परिवर्तित करें. |
| Get-ImapSubscription | किसी निर्दिष्ट मेलबॉक्स के लिए IMAP सदस्यता या कनेक्टेड खाता, जानकारी देखें. इस आदेश का उपयोग उपयोगकर्ताओं के लिए IMAP कनेक्शन संबंधी समस्याओं के निवारण में मदद करने के लिए करें. |
| Set-ImapSubscription | मेलबॉक्स के लिए IMAP सदस्यता की सेटिंग कॉन्फ़िगर करें. |
| Get-PopSubscription | निर्दिष्ट मेलबॉक्स के लिए POP सदस्यता जानकारी देखें. इस आदेश का उपयोग उपयोगकर्ताओं के लिए POP कनेक्शन संबंधी समस्याओं के निवारण में मदद करने के लिए करें. |
| Set-PopSubscription | मेलबॉक्स के लिए POP सदस्यता की सेटिंग्स कॉन्फ़िगर करें. |
| Get-Subscription | निर्दिष्ट मेलबॉक्स के लिए बाहरी ई-मेल खाता सदस्यताएँ देखें. इस बारे में सुनिश्चित न होने पर कि उपयोगकर्ता ने किस प्रकार की सदस्यता कॉन्फ़िगर की है, इस आदेश का उपयोग करें. |
| Remove-Subscription | उपयोगकर्ता के मेलबॉक्स से किसी बाहरी ई-मेल खाते की सदस्यता निकालें. |
वर्तमान में Exchange Online व्यवस्थापकों के लिए उपलब्ध Cmdlets
अपने संगठन में Exchange ActiveSync सेटिंग को देखने और कॉन्फ़िगर करने के लिए इन cmdlets का उपयोग करें. अधिक जानकारी के लिए, अपने संगठन के लिए Exchange ActiveSync प्रबंधित करें देखें.
| Cmdlet | विवरण |
|---|---|
| Clear-ActiveSyncDevice | अपने संगठन में किसी मेलबॉक्स से कनेक्ट करने के लिए Exchange ActiveSync का उपयोग कर रहे मोबाइल डिवाइस की सामग्रियाँ साफ़ करें. सामान्य रूप से कोई डिवाइस खोने या चोरी होने पर इस आदेश का उपयोग किया जाता है. |
| Get-ActiveSyncDevice | अपने संगठन में मेलबॉक्स से कनेक्ट करने के लिए Exchange ActiveSync का उपयोग कर रहे मोबाइल डिवाइसेस की सूची देखें. |
| Remove-ActiveSyncDevice | मेलबॉक्स से मोबाइल डिवाइस का Exchange ActiveSync कनेक्शन निकालें. आपको मोबाइल डिवाइस और उपयोगकर्ता के मेलबॉक्स का नाम जानना होगा. |
| Get-ActiveSyncDeviceAccessRule | आपके द्वारा New-ActiveSyncDeviceAccessRule cmdlet के साथ बनाए गए Exchange ActiveSync डिवाइस पहुँच नियमों को देखें. |
| New-ActiveSyncDeviceAccessRule | उपयोगकताओं को एक विशिष्ट मोबाइल डिवाइस समूहों या मॉडल के साथ उनके मेलबॉक्स को सिंक्रनाइज़ करने की अनुमति देने के लिए Exchange ActiveSync डिवाइस पहुँच नियम बनाएँ. |
| Remove-ActiveSyncDeviceAccessRule | अपने संगठन से मौजूदा Exchange ActiveSync डिवाइस पहुँछ नियमों को निकालें. |
| Set-ActiveSyncDeviceAccessRule | मौजूदा Exchange ActiveSync डिवाइस पहुँच नियमों को कॉन्फ़िगर करें. |
| Get-ActiveSyncDeviceClass | अपने संगठन में मेलबॉक्स से कनेक्ट किए गए Exchange ActiveSync डिवाइस की सूची देखें. |
| Get-ActiveSyncDeviceStatistics | किसी निर्दिष्ट उपयोगकर्ता के मेलबॉक्स से सिंक्रनाइज़ करने के लिए कॉन्फ़िगर किए गए मोबाइल फ़ोन की सूची और प्रत्येक डिवाइस के लिए सिंक्रनाइज़ेशन आँकड़े देखें. लौटाई गई जानकारी में पिछली बार सिंक्रनाइज़ेशन का प्रयास करने के समय और डिवाइस की पहचान जैसे आँकड़े शामिल होते हैं. |
| Get-ActiveSyncMailboxPolicy | वे नीतियाँ जो आपके संगठन में मेलबॉक्स से कनेक्ट किए गए Exchange ActiveSync डिवाइस पर लागू की जा सकती हैं और उन नीतियों के लिए कॉन्फ़िगर की गई सेटिंग देखें. |
| New-ActiveSyncMailboxPolicy | एक Exchange ActiveSync मेलबॉक्स नीति बनाएँ जिसे आप कनेक्ट किए गए Exchange ActiveSync डिवाइस की सेटिंग को प्रवर्तित करने के लिए अपन संगठन में मेलबॉक्स पर लागू कर सकते हैं. |
| Remove-ActiveSyncMailboxPolicy | कनेक्ट किए गए Exchange ActiveSync डिवाइस की सेटिंग प्रवर्तित करने वाली मौजूदा Exchange ActiveSync मेलबॉक्स नीतियाँ निकालें. |
| Set-ActiveSyncMailboxPolicy | कनेक्ट किए गए Exchange ActiveSync डिवाइस की सेटिंग प्रवर्तित करने के लिए अपने संगठन में मेलबॉक्स पर लागू की गई मौजूदा नीति की सेटिंग कॉन्फ़िगर करें. |
| Get-ActiveSyncOrganizationSettings | अपने संगठन की Exchange ActiveSync सेटिंग देखें. |
| Set-ActiveSyncOrganizationSettings | अपने संगठन की डिफ़ॉल्ट Exchange ActiveSync सेटिंग कॉन्फ़िगर करें. उदाहरण के लिए, आप नए डिवाइस को अनुमति देने, अवरोधित करने या क्वारंटाइन करने के लिए डिफ़ॉल्ट पहुँछ स्तर को सेट कर सकते हैं. |
वर्तमान में Exchange Online व्यवस्थापकों के लिए उपलब्ध Cmdlets
उपक्रमों के लिए Microsoft Office 365 में एकीकृत संदेश-सेवा (UM) सेटिंग को देखने और कॉन्फ़िगर करने के लिए इन cmdlets का उपयोग करें. अधिक जानकारी के लिए, Exchange को अपने टेलीफ़ोन सिस्टम से कनेक्ट करने के लिए एकीकृत मैसेजिंग का उपयोग करें देखें.
नोट Live@edu संगठनों में एकीकृत संदेश-सेवा उपलब्ध नहीं है.
| Cmdlet | विवरण |
|---|---|
| Disable-UMAutoAttendant | उस मौजूदा UM ऑटो अटेंडेंट को अक्षम करें जो सक्षम है. अगर UM ऑटो अटेंडेंट डिफ़ॉल्ट UM डायल योजना से संबद्ध UM हंट समूह से लिंक या संबद्ध है, तो आप उसे अक्षम नहीं कर सकते. |
| Enable-UMAutoAttendant | उस मौजूदा UM ऑटो अटेंडेंट को सक्षम करें जो अक्षम है. जब आप UM ऑटो अटेंडेंट बनाते हैं, तो वह डिफ़ॉल्ट रूप से सक्षम नहीं होता है. ऑटो अटेंडेंट से आवक कॉल का उत्तर दिलवाने के लिए, आपको पहले उसे सक्षम करना होगा. |
| Get-UMAutoAttendant | निर्दिष्ट UM ऑटो अटेंडेंट के बारे में जानकारी देखें या अपने संगठन में UM ऑटो अटेंडेंट की सूची पुनर्प्राप्त करें. |
| New-UMAutoAttendant | एक नया UM ऑटो अटेंडेंट बनाएँ. जब आप एक नया UM ऑटो अटेंडेंट बनाते हैं, तो वह उस एकल UM डायल योजना से लिंक होता है जिसमें एक्सटेंशन नंबर की सूची होती है. |
| Remove-UMAutoAttendant | UM ऑटो अटेंडेंट को हटाएँ. यह किन्हीं संबद्ध UM ऑटो अटेंडेंट से UM ऑटो अटेंडेंट की आवृत्तियों को भी हटा देता है. जब UM ऑटो अटेंडेंट को हटाया जाता है, तो कॉन्फ़िगर किए गए एक्सटेंशन पर आवक टेलीफ़ोन कॉल का अब UM ऑटो अटेंडेंट द्वारा उत्तर नहीं दिया जाता है. |
| Set-UMAutoAttendant | किसी मौजूदा UM ऑटो अटेंडेंट की सेटिंग परिवर्तित करें. UM ऑटो अटेंडेंट के कुछ मानों को तब तक परिवर्तित या संशोधित नहीं किया जा सकता जब तक UM ऑटो अटेंडेंट को हटा नहीं दिया जाता और नया UM ऑटो अटेंडेंट बनाया नहीं जाता. |
| Export-UMCallDataRecord | किसी विशिष्ट तिथि के UM कॉल डेटा रिकॉर्ड को एक कॉमा सेपरेटेड वैल्यू (CSV) में निर्यास करें. आप विशिष्ट UM डायल योजनाओं और UM IP गेटवे के लिए कॉल डेटा रिकॉर्ड को फ़िल्टर कर सकते हैं. हालाँकि, अगर आप UM IP गेटवे निर्दिष्ट नहीं करते हैं, तो सभी कॉल रिकॉर्ड लौटा दिए जाते हैं. |
| Get-UMCallDataRecord | विशिष्ट UM-सक्षम उपयोगकर्ता के मेलबॉक्स के लिए UM कॉल डेटा रिकॉर्ड देखें. |
| Get-UMCallSummaryReport | ध्वनि संदेशों, छूटी कॉल, सब्सक्राइबर पहुँच, ऑटो अटेंडेंट या फ़ैक्स कॉल सहित किसी संगठन में प्राप्त हुई या की गई सभी कॉल के बारे में एग्रिगेट किए गए आँकड़े देखें. |
| Get-UMDialPlan | निर्दिष्ट UM डायल योजनाओं के बारे में जानकारी देखें या अपने संगठन में UM डायल योजनाओं की सूची पुनर्प्राप्त करें. |
| New-UMDialPlan | UM डायल योजना बनाएँ. |
| Remove-UMDialPlan | UM डायल योजना हटाएँ. |
| Set-UMDialPlan | किसी मौजूदा UM डायल योजना के गुणों को परिवर्तित करें. |
| Get-UMHuntGroup | निर्दिष्ट UM हंट समूहों के बारे में जानकारी देखें या अपने संगठन में UM हंट समूहों की सूची पुनर्प्राप्त करें. विशिष्ट UM हंट समूहों को देखने के लिए, आपको उस UM IP गेटवे का नाम निर्दिष्ट करने की आवश्यकता होगी जो UM हंट समूह के साथ संबद्ध है, उदाहरण के लिए, |
| New-UMHuntGroup | वह नया UM हंट समूह बनाएँ जिसका उपयोग आवक कॉल को किसी विशिष्ट UM डायल योजना से लिंक करने के लिए किया जाता है. आपको किसी UM IP गेटवे और UM डायल योजना के बीच संचार की अनुमति देने के लिए एक UM हंट समूह बनाने की आवश्यकता होगी. |
| Remove-UMHuntGroup | UM हंट समूह हटाएँ. UM हंट समूह को UM IP गेटवे से भी निकाल दिया जाता है. |
| Disable-UMIPGateway | UM IP गेटवे को अक्षम करें. UM IP गेटवे अब आवक कॉल का उत्तर नहीं देता है या जावक कॉल नहीं करता है. |
| Enable-UMIPGateway | UM IP गेटवे को सक्षम करें. UM IP गेटवे, IP गेटवे के द्वारा आवक कॉल का उत्तर देता है और जावक कॉल करता है. |
| Get-UMIPGateway | निर्दिष्ट UM IP गेटने के बारे में जानकारी देखें या अपने संगठन में UM हंट गेटवे की सूची पुनर्प्राप्त करें. |
| New-UMIPGateway | एक नया UM IP गेटवे बनाएँ. |
| Remove-UMIPGateway | UM IP गेटवे हटाएँ. |
| Set-UMIPGateway | UM IP गेटने की कॉन्फ़िगरेशन सेटिंग संशोधित करें. |
| Disable-UMMailbox | UM-सक्षम मेलबॉक्स की UM सुविधाओं को अक्षम करें. |
| Enable-UMMailbox | मेलबॉक्स के लिए UM सुविधाओं को सक्षम करें. |
| Get-UMMailbox | निर्दिष्ट UM-सक्षम मेलबॉक्स के बारे में जानकारी देखें या अपने संगठन में UM-सक्षम मेलबॉक्स की सूची पुनर्प्राप्त करें. |
| Set-UMMailbox | UM-सक्षम मेलबॉक्स की UM कॉन्फ़िगरेशन सेटिंग संशोधित करें. |
| Get-UMMailboxPIN | वह जानकारी देखें जिसका उपयोगकर्ता के UM-सक्षम मेलबॉक्स में एन्क्रिप्ट किए गए प्रपत्र में संग्रहीत PIN डेटा से परिकलन किया जाता है. यह cmdlet यह भी दिखाता है कि क्या मेलबॉक्स या उपयोगकर्ता पहुँच लॉक हो गई है. |
| Set-UMMailboxPIN | UM-सक्षम मेलबॉक्स का PIN रीसेट करें. |
| Get-UMMailboxPolicy | निर्दिष्ट UM मेलबॉक्स नीति के बारे में जानकारी देखें या अपने संगठन में UM मेलबॉक्स नीतियों की सूची पुनर्प्राप्त करें. |
| New-UMMailboxPolicy | एक नई UM मेलबॉक्स नीति बनाएँ. |
| Remove-UMMailboxPolicy | UM मेलबॉक्स नीति हटाएँ. अगर UM मेलबॉक्स नीति का किसी भी UM-सक्षम मेलबॉक्स द्वारा संदर्भ दिया गया है तो उसे हटाया नहीं जा सकता. |
| Set-UMMailboxPolicy | मौजूदा UM मेलबॉक्स नीति की कॉन्फ़िगरेशन सेटिंग संशोधित करें. सेटिंग में PIN नीतियाँ, संदेश पाठ सेटिंग और डायलिंग प्रतिबंध शामिल हैं. |
| Export-UMPrompt | वह ऑडियो फ़ाइल निर्यात करें जिसका UM डायल योजनाओं और ऑटो अटेंडेंट के लिए अभिवादन संकेत के रूप में उपयोग किया जाता है. |
| Import-UMPrompt | एक कस्टम ऑडियो फ़ाइल आयात करें ताकि उसका UM डायल योजनाओं और ऑटो अटेंडेंट द्वारा उपयोग किया जा सके. |
वर्तमान में Exchange Online व्यवस्थापकों के लिए उपलब्ध Cmdlets
आप आदेश पंक्ति पर अलग-अलग cmdlets के लिए मदद प्राप्त कर सकते हैं. प्रत्येक cmdlet के साथ उपयोग किए जाने वाले पैरामीटर्स को पहचानने और उपयुक्त सिंटैक्स के लिए आदेश-पंक्ति सहायता का उपयोग करें.
आदेश-पंक्ति सहायता जानकारी के विभिन्न विवरण स्तर लौटा सकती है. आदेश पंक्ति पर अधिक लक्षित सहायता प्राप्त करने के लिए निम्न आदेशों का उपयोग करें. Microsoft Exchange Server मदद में Get-Help cmdlet और संबद्ध सिंटैक्स के बारे में अधिक जानें: मदद प्राप्त करना. यद्यपि यह विषय ऑन-प्रिमाइसेस Exchange परिनियोजनों में पाए जाने वाले Exchange प्रबंधन शेल का संदर्भ देता है, फिर भी सामग्री क्लाउड-आधारित ई-मेल सेवा और WinRM सहित Windows PowerShell पर भी लागू होती है.
| मदद आदेश | विवरण | उदाहरण |
|---|---|---|
| Get-Help <cmdlet> | cmdlet उपयोग और सिंटैक्स के बारे में जानकारी प्रदान करता है. | |
| Get-Help <cmdlet> -Examples | सामान्य cmdlet उपयोग के उदाहरण दिखाता है. | |
| Get-Help <cmdlet> -Detailed | cmdlet का विवरण, सिंटैक्स, पैरामीटर और उनके उपयोग की संपूर्ण सूची और उदाहरण प्रदान करता है. | |
क्लाउड में संगठनों की पहुँच सभी Exchange प्रबंधन cmdlets के सबसेट तक होती है. साथ ही, इन संगठनों की पहुँच उन cmdlets के लिए उपलब्ध सभी पैरामीटर के सबसेट तक होती है. वर्तमान में आदेश-पंक्ति मदद ऑन-प्रिमाइसेस और क्लाउड-आधारित परिनियोजनों के बीच अंतर नहीं करती है. इसलिए, आपको आदेश-पंक्ति मदद में कुछ cmdlets और पैरामीटर दिखाई देंगे जो क्लाउड-आधारित ई-मेल सेवा पर लागू नहीं होते हैं.
सामान्यत:, आप किसी ऐसे पैरामीटर को अनदेखा कर सकते हैं जो किसी भौतिक संसाधन का संदर्भ देता है. अगर आपको यह कहने वाला एक त्रुटि संदेश प्राप्त होता है कि पैरामीटर को ढूँढा नहीं जा सकता या cmdlet को पहचाना नहीं गया है, तो संभवत: आप किसी ऐसे पैरामीटर या cmdlet का उपयोग करने का प्रयास कर रहे हैं जो आपके प्रबंधन भूमिका असाइनमेंट के लिए अनुमत नहीं है या आपके संगठन के लिए मान्य नहीं है.
वर्तमान में Exchange Online व्यवस्थापकों के लिए उपलब्ध Cmdlets
